रोहतक में स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए आगामी 17 से 30 जुलाई 2023 तक स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जायेगी।
भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि गत 17 से 26 अप्रैल 2023 तक आयोजित करवाई गई अंबाला जोन की सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी पर जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार 15 जून 2023 के बाद ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सभी चयनित उम्मीदवार फिजिकल फिटनेस टैस्ट के लिए तैयारी शुरू करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो तो वे स्थानीय भर्ती कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262-253431, फैक्स संख्या 01262-268568 तथा हेल्पलाइन नम्बर 89013-84498 पर अथवा भर्ती कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।
