रोहतक पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने रिश्तेदार बनकर एक्सीडेंट का बहाना कर 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले मे वारदात में शामिल रहे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

      प्रभारी थाना साईबर क्राईम रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सूर्या कालोनी हिसार रोड रोहतक निवासी सोनू ने थाना पुरानी सब्जी मंडी में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 420/406 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 202/2021 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 01.04.2021 को सोनू के मोबाइल फोन पर अज्ञात नम्बर से कॉल आया। युवक ने सोनू को अपना नाम दीपक बताया। दीपक नाम युवक ने सोनू को कहा कि वह उसके ताउ के लडके का साला है और उसका एक्सीडेंट हो गया है। युवक ने 50 हजार रुपये की मांग की। सोनू ने 12 हजार व 38 हजार गूगल पेय के माध्यम से उस युवक को भेज दिये। सोनू ने अपने घर आकर पता किया को उसे पता चला कि युवक ने झूठ बोलकर धोखे से उसके 50 हजार रुपये हड़प लिये।

      मामलें की जांच साइबर क्राइम थाना द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 30.05.2023 को स.उप.नि. दिनेश दलाल के नेतृत्व मे आरोपी अजरुदीन पुत्र शब्बीर खान निवासी गांव पापडा पिंगवा जिला नूह को हथिन (पलवल) जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बैंक खाते मे धोखाधड़ी से ठगी गई रकम आती थी। जिसके लिए आरोपी को कमीशन मिलाता था।

गिरफ्तार आरोपीः-

अजरुदीन पुत्र शब्बीर खान निवासी गांव पापडा पिंगवा जिला नूह

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 202 दिनांक 02.04.2021 धारा 406/419/420/465/471/109/468 भा.द.स. थाना शहर रोहतक 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!