रोहतक में आज कार्यालय पुलिस अधीक्षकपुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री हिमांशु गर्ग द्वारा की गई है। मीटिंग में विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी व मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे है। बैठक मे उपस्थित व्यक्तियो ने अपने-2 विचार साझा किए। मौजिज व्यक्तियो ने पार्किंग व जाम की समस्या बारे अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि रोहतक को जाम फ्री व अपराध मुक्त करने में 27 नई राइडर को फील्ड मे उतारा गया है। जो राईडर दिन के समय यातायात व्यवस्था व रात के समय अपराध की रोकथाम करने का काम करते है। यातायात पुलिस में तैनात जवानों को बॉडी कैमरा दिए गए ताकि ड्यूटी करते समय आमजन या पुलिस के साथ हुई बहस को रिकॉर्ड किया जा सके। इसके अतिरिक्त रोहतक पुलिस द्वारा नो पार्किंग जोन में पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। बाजारों में यातायात व पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सख्त कदम उठाये जायेगे। शहर मे बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखा चालान किये जा रहे है।

समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान कुछ अहम मुद्दे उठाए है जिनपर आम सहमति बनी है जिस पर जल्द ही कार्य किया जाएगा। जाम की स्थित ना बने इसके लिए आने वाले दिनों मे शहर के भीड-भाड वाले ईलाकों में स्थापित बस/ऑटो स्टॉप को शहर से बाहर स्थापित किया जायेगा। किला रोड को दिन के समय वाहन मुक्त करने के लिए रूपरेखा तैयार करके सख्त कमद उठाए जाएगे। किला रोड को नो पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा तथा भगत सिंह पार्किंग को प्रशासन से समन्वय बनाकर शुरू किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रोहतक पुलिस द्वारा समय-2 पर साइबर अपराध बारे लोगो को जागरुक किया जा रहा है। आने वाले समय में सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर साइबर अपराध जागरुकता अभियान चलाये जायेगे। झुग्गी-झोपडी में रहने वालो व्यक्तिय़ो व प्रवासी व्यक्तियों की वेरिफिकेशन की जायेगा ताकि अपराधियो की पहचान हो सके। आगे उन्होने कहा कि शहर या कस्बे में अगर कोई अवैध कार्य करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। अवैध रूप से शराब बेचने व नशीले पदार्थों को बेचने वाले व्यक्तियों बारे पुलिस को सूचना दे। अवैध रुप से हथियार रखने वाले लोगो की सूचना पुलिस के साथ साझा करे। अपराधियों के खिलाफ रोहतक पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। शरारती तत्वों व अपराधी व्यक्तियों बारे पुलिस को अवगत कराए।

बैठक में सीएलजी प्रभारी सुभाष गुप्ता, व्यापारी नेता हेमंत बक्शी, मॉडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान अजय धनखड़, सामाजिक कार्यकर्ता कर्म सिंह, सुखपुरा चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन से गोतम, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन प्रधान पुनीत कौशिक, एएमएस एकेडमी डायरेक्टर मनीष, सांगवान डिफेंस एकेडमी संचालक दिनेश सांगवान, सीएलजी सदस्य डॉ संजय जाखड, आरडब्ल्यूए सेक्टर-1 प्रधान राजेन्द्र मलिक, किला रोड मार्केट एसोसिएशन सदस्य दिनेश नरूला, सामाजिक कार्यकर्ता चिराग बेरी व अन्य मौजूद रहे है। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!