रोहतक पुलिस ने डेयरी मोहल्ला मे शादी प्रोग्राम के दौरान दो युवको पर चाक़ूओ से वार कर एक युवक की हत्या करने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को कल पेश अदालत किया जायेगा। मामले की गहनता से जाँच जारी है। 

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ रविन्द्र ने बताया कि दिनांक 26/27 मई 2023 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जाट चौपाल डेयरी मौहल्ला में शादी प्रोग्राम के दौरान लड़ाई झगड़े में दो युवक घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पीजीआईएमएस ट्रामा सेंटर पहुंची। लड़ाई झगड़े में चाक़ू लगने से घायल हुए युवको की पहचान तरुण व ईशांत पुत्राण जगदीश निवासीगण डेयरी मौहल्ला के रूप में हुई। चाकु से लगी चोटों के कारण इशांत की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई डिम्पल की शिकायत के आधार पर थाना मे धारा 302/324/34 भा.द.स के तहत अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीती रात को जाट चौपाल डेरी मोहल्ला में डिंपल की शादी का प्रोग्राम था। रात क़रीब डेढ़ बजे प्रोग्राम ख़त्म हो चुका था। डिंपल अपने चचेरे भाई ईशांत व तरुण के साथ चौपाल के बाहर गेट पर खड़ा हुआ था। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहा आए व शराब पीने के लिए अंदर जाने लगे। इशांत, तरुण व डिम्पल ने उन युवको को अंदर जाने से रोका तो युवक गाली गलोज करने लगें। शोर सुनकर वहाँ के लोग इकट्ठा हुए। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर उनके तीन साथी सवार होकर आए व उनके साथ हाथापाई करने शुरू कर दी। ईशांत व तरुण पर युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। शोर मचाने पर अन्य युवक मौक़े से फ़रार हो गए व युवक को मौक़े पर ही क़ाबू कर लिया गया। चाकू लगने से घायल हुए तरुण व इशांत को पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा इशांत को मृत घोषित कर दिया गया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा निर्देश अनुसार मामले की जांच प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक सतपाल व सीआईए स्टाफ प्रथम उप.नि. अनेश कुमार के नेतृत्व में थाना व सीआईए की टीम द्वारा सयुक्त रूप से अमल में लाई गई। दौराने जांच उप.नि. कश्मीर के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए दिनांक 29.05.2023 को वारदात मे शामिल रहे आरोपी चिराग पुत्र कमल निवासी पाडा मोहल्ला, आशीष उर्फ़ आशु पुत्र राकेश निवासी राम जोहडी व विशाल पुत्र रवि उर्फ़ मोहिनी निवासी खोखराकोट को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी प्रवेश पुत्र अंकित निवासी राम लीला पडाव पुराना बस स्टैंड रोहतक को घटना स्थल पर ही आम जनता के सहयोग से क़ाबू कर लिया गया था। 

गिरफ्तार आरोपीः-

1. चिराग पुत्र कमल निवासी पाडा मोहल्ला

2. आशीष उर्फ़ आशू पुत्र राकेश निवासी राम जोहडी 

3. विशाल पुत्र रवि उर्फ़ मोहिनी निवासी खोखराकोट 

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 203 दिनांक 27.05.2023 धारा 302/307/324/34 भा.द.स. थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी, रोहतक।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!