जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य कमेटी के आह्वान पर हरियाणा के छात्रों ने मार्च निकाल कर समर्थन दिया गया। राज्य उपप्रधान अर्जुन बोहत ने पहलवानों को संबोधित करते हुए समर्थन दिया और बताया कि एसएफआई उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़ी हैं। जिला सचिव अमित पुनिया ने बताया कि महिला पहलवानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मामले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” की योजना लाने वाली मोदी सरकार की विफलता को दिखाती हैं।

बृजभूषण सिंह एक बाहुबली नेता है। जिस पर बहुत सारे मामले दर्ज हैं। पूर्वांचल के अपने वोट बैंक को बचाए रखने के मकसद से भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को बचा रही है। वहीं हरियाणा में बीजेपी का मंत्री संदीप सिंह पर भी भाजपा सरकार कोई करवाई नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि अगर महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिला तो एसएफआई देश और प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!