रोहतक में आज कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम होगा। जिसके तहत पूर्व सीएम एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 6 गांव में यात्रा करेंगे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का गढ़ कहे जाने वाले रोहतक में भी कांग्रेस को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा।

पिछले कुछ समय से रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर राजनीतिक वार हो रहे हैं। वे चाहे कांग्रेसी नेता हों या फिर विपक्षी। इसलिए भी भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के लिए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है। अब दो दिनों तक भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत यात्रा करेंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत पैतृक गांव सहित 6 गांवों का दौरा करेंगे। वह ब्राह्मणवास, बसंतपुर, धामड़, जसिया, सांघी व कटवाड़ा में जाएंगे। वहीं मंगलवार को भी भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा जिले के 6 गांवों में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत जाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!