रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आगजनी के बाद चालक नीचे उतर गया। कुछ देर में ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी। चालक की मानें तो पहले चिंगारी उठी थी और फिर आग लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक टाटा सफारी का चालक जयपुर में सवारी छोड़ने के लिए गया हुआ था। सोमवार की अलसुबह वह वापस दिल्ली लौट रहा था। तभी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव आसलवास के पास उसकी कार के अगले हिस्से से चिंगारी उठनी शुरू हुई। वह नीचे उतरा ही था कि अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गई।

इससे पहले वह कुछ समझ पाता आग पूरी तरह भीषण हो गई। कुछ मिनट के अंदर ही पूरी कार जलकर राख हो गई। चालक ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी मौके पर भी पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी जल चुकी थी।

हालांकि दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगजनी की जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!