रोहतक में पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हरियाणा में जल्द ही संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। जिसकी घोषणा आगामी एक-दो दिन में कर दी जाएगी। क्योंकि पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन की जरूरत होती है।

वहीं कर्नाटक विधान सभा व पंजाब के जालंधर की लोकसभा सीट पर चुनाव को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपाई यह कहते नहीं थकते कि जहां पीएम मोदी जाते हैं, वहां भाजपा का कमल खिलता है। लेकिन कर्नाटक में पीएम मोदी द्वारा प्रचार करने के बाद भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है और आगामी दिनों में हरियाणा में भी जनता बदलाव करेगी। वहीं आम आदमी पार्टी लोगों के सामने विकल्प के रूप में उभरकर आई है। इसका संदेश जनता ने जालंधर चुनाव में दे दिया। जालंधर चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने लड्‌डू बांटकर खुशी मनाई।

अनुराग ढांडा ने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन व एकजुटता के साथ बीजेपी के विरोध में चुनाव लड़ने पर कहा कि पार्टियों के इकट्‌ठा होने से चुनाव नहीं जीता जाता। जनता को अपने पक्ष में करके चुनाव जीते जाते हैं। इसलिए जनता ने भाजपा को हराने का मन बना रखा है। वहीं अब लोग क्षेत्रिय पार्टियों की बजाए नेशनल पार्टियों पर अधिक विश्वास दिखा रहे हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन संवाद का प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। इसे अब आप चलने नहीं देगी। आम आदमी पार्टी के नेता जन संवाद कार्यक्रम में जाएंगे। वहां पर जनता के सवाल मुख्यमंत्री से पूछेंगे। अब भाजपा के लोग सीएम से जनता के सवाल नहीं पूछते थे। सिरसा में भी सवार पूछने पर आम कार्यकर्ताओं व नेताओं को अवैध हिरासत में लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!