रोहतक स्थित इंटरनेशनल पहलवान साक्षी मलिक के गांव मोखरा में ब्लैक डे मनाया गया। इस दौरान महिला व पुरुष सड़कों पर उतरे और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण व भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द बृजभूषण को गिरफ्तार करे।

तपा प्रधान रामकिशन मलिक ने कहा कि हमारे देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान आज न्याय के लिए जंतर-मंतर धरने पर बैठे हुए हैं। खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण करने वाले WFI अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सरकार भी भाजपा नेता बृजभूषण को गिरफ्तार करने की बजाय उसका बचाव कर रही है।

शनिवार को गांव मोखरा में तपा प्रधान रामकिशन मलिक, बनारसी, आनंद, पूर्व सरपंच समुंदर, राजबीर, वेदपाल, शांति, संतोष, निर्मला व जीवनी आदि धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में गांव में एकत्रित हुए। सभी ने काली पटि्टयां बांधी और काले झंडे लेकर काला दिवस मनाया। साथ ही गांव में रोष प्रदर्शन किया।

काला दिवस मनाने के दौरान लोगों ने कहा कि बृज भूषण को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर जल्दी ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे कड़ा कदम उठाने व आंदोलन को बड़े स्तर पर करने को मजबूर होंगे। जिन पहलवानों को देश का नाम रोशन करने के लिए अखाड़े में खून-पसीना बहाना चाहिए, आज वे पहलवान धरने पर बैठने को मजबूर हैं। सरकार को चाहिए कि पहलवानों की बात सुने।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!