रोहतक में नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण करने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के चालान काटे गए हैं। निगम की इंफोर्समेंट व सफाई शाखा की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम व सफाई शाखा की टीम सुबह 9 बजे निकली।

टीम ने मानसरोवर पार्क, अशोका चौक, डी-पार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस, राजीव चौक, सोनीपत स्टैंड, सोनीपत रोड़ आदि से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त किया। इसमें फ्लैक्स बोर्ड, तख्त, तिरपाल, कुर्सियां, मेज, छतरी इत्यादि भी जब्त की हैं।

8 चालान 5 हजार व कूड़ा फैलाने वालों के 4 चालान 100 रुपए के काटे
नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि सफाई शाखा की टीम की ओर से खुले में कूड़ा डालने वालों, प्रतिबंधित व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के 6100 रुपए के चालान किए। नगर निगम टीम ने दिल्ली रोड व बस स्टैंड रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के 8 चालान 5 हजार रुपए व कूड़ा फैलाने वालों के 4 चालान 100 रुपए के किए गए और साथ ही अतिक्रमण ने करने की चेतावनी भी दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!