रोहतक में पुलिस वाले बनकर आए 2 ठगों ने पहले बुजुर्ग महिला को चोरियां होने का डर दिखाकर उनके गहने उतरवा लिए। बाद में नकली गहने देकर फरार हो गए। जब बुजुर्ग को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मॉडल टाउन निवासी करीब 75 वर्षीय संतोष कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान वह अखबार उठाने के लिए अपने गेट पर आई। जहां गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था और वह टोपी पहने हुए था। उक्त व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला को घर से बाहर बुलाया और कहा कि वह पुलिस वाला है।

व्यक्ति ने कहा कि शर्मा जी की ड्यूटी नई-नई लगी है, आप इनसे मिलो। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग महिला को सामने मकान के पास खड़ी गाड़ी के पास ले गया। जहां पर एक व्यक्ति खड़ा था। उस व्यक्ति ने कहा कि चोरियां बहुत हो रही है और आप सोने के आभूषण पहनकर घूम रही हो। इनको उतार दो।

संतोष कपूर ने कहा कि वह घर जाकर आभूषण उतार देगी। जिस पर उक्त आरोपियों ने कहा कि यहीं उतारें, उन्हें आगे रिपोर्ट देनी है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को भी यही कहकर रोक लिया। उक्त व्यक्ति की चेन उतारकर अखबार में लपेटकर वापस कर दी। जिसे देखकर बुजुर्ग महिला ने भी अपने 2 सोने के कंगन उतार लिए।

आरोपियों ने उसके गहने ले लिए और अखबार में लपेटकर दे दिए। जिसके बाद महिला ने अपने गेट पर जाकर देखा तो अखबार में लपेटे हुए गहने उसके नहीं थे। इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों को आवाज लगाई। वहीं तब तक आरोपी युवक वहां से जा चुके थे। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!