सोनाली मर्डर केस में आरोपी PA सुखविंदर को जमानत मिल गई है। सुखविंदर जेल से करीब 9 महीने बाद रिहा होगा। बुधवार को गोवा हाईकोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत मंजूर की है।

सुनवाई के दौरान CBI और सुखविंदर के वकीलों के बीच बहस हुई। सीबीआई ने जमानत का विरोध किया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच बहस मंगलवार को हुई थी, परंतु बहस पूरी न होने के चलते बुधवार को फिर से मामले पर सुनवाई हुई।सुखविंदर के वकील सुखवंत सिंह दांगी ने बताया कि उसे जमानत मिल गई है। जमानत की शर्तें क्या होंगी, वह ऑर्डर मिलने के बाद ही बताया जा सकेगा। इससे पहले सुखविंदर को ड्रग्स केस में जमानत मिल चुकी है।इससे पहले उसकी बेल सेशन कोर्ट ने 16 फरवरी को खारिज कर दी थी। CBI ने बेल का विरोध किया था और जवाब दायर किया था कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। दूसरी ओर बचाव पक्ष के एडवोकेट सुखवंत सिंह दांगी ने कोर्ट में दलीलें दी कि इस केस में सुखविंदर को झूठा फंसाया गया है।

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट भी दायर कर दी है, लेकिन उसमें कहीं पर भी सीबीआई इस मर्डर का मोटिव नहीं दिखा पाई। इसलिए यह मर्डर नहीं है और उनके मुवक्किल को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया है।सोनाली मर्डर केस में सीबीआई ने 22 नवंबर को गोवा की अदालत में सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। यह चार्जशीट गोवा के मापूसा कोर्ट में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई। सुधीर और सुखविंदर कोलवेल जेल में हैं।दोनों के खिलाफ 2500 पेज की चार्जशीट पेश की गई है। इसमें दोनों के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड हैं। सीबीआई ने गोवा पुलिस के सभी दस्तावेजों को एग्जामिन भी किया है।

सोनाली फोगाट का 22-23 अगस्त को गोवा में मर्डर हुआ था। उस समय गोवा में उसके साथ उसका पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर था। सोनाली के परिवार का आरोप है कि सुधीर और सुखविंदर ने उसका मर्डर किया है। सुधीर सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। इसलिए उसने सोनाली को ड्रग्स देकर हत्या की है। आरोप था कि उसे जबरन ड्रग्स दिया गया है। दोनों ही ये ड्रग्स खरीदकर लाए थे।सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!