रोहतक में एक दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपए चोरी हो गए। वारदात उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकान को खुली छोड़कर पास में ही पेशाब करने के लिए गया था। इसी बीच मौका पाकर आरोपी दुकान में घुसे और गल्ले में रखे पैसे निकालकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हितेश कुमार ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अग्रसैन चौक के पास रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान की हुई है। 27 अप्रैल की दोपहर को करीब 2-3 बजे वह दुकान पर ही था। उसका भाई सामान लेने के लिए गया हुआ था और वह पेशाब करने के लिए चला गया। जब वह बाहर गया तो उसे समय गल्ला खुला रहा गया।
दिनभर की कमाई और भुगतान के लिए उसने गल्ले में 50 हजार रखे हुए थे। वह पेशाब करने के बाद वापस लौटा तो वहां पैसे नहीं थे। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोग उसकी दुकान के बाहर खड़े थे। पीछे से वह दुकान में घुसकर पैसे निकालकर फरार हो गए।
जब चोरी का पता लगा तो उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर भी चोरों का पता नहीं लग पाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
