रोहतक में ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रोहतक सम्बंधित इंटक के कार्यालय में मीटिंग हुई इस में राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यों व रोहतक कमिश्नरी के तहत आने वाले सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 24 मई 2023 को होने वाले धरनें प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करना था । रोहतक मंडल में आने वाले सभी जिलों के प्रतिनिधियों के सदस्यों की राय जानी गई। सभी साथियों ने अपने विचार रखे।
इस मीटिंग में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 24 अप्रैल 2023 को धरना स्थल छोटूराम धर्मशाला ( छोटूराम चौक) रहेगा। इसका समय प्रातः 10 बजे होगा और यहां से 1बजे प्रदर्शन करते हुए कमिश्नर रोहतक को 2 बजे मांगपत्र सौंपा जाएगा। राज्य कार्यकारिणी के सदस्यो में जरनैल सिंह सांगवान ,किताब सिंह भनवाला, एम एल सहगल, मेहर सिंह नैन, देवराज नांदल, कुलदीप सिंह गोयत ,प्रेम सिंह सैनी ,कॉमरेड रामकिशन, एस एल दुरेजा, रामनाथ धीमान आदि ने 24 मई 2023 को होने वाले धरनें प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए।
रोहतक मंडल की ओर से सभी जिलों झज्जर, सोनीपत, भिवानी,चरखी दादरी व रोहतक को इंतजाम की अलग अलग कमेटी बनाई गई व ड्युटी लगाई गई।रोहतक जिले की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के इंचार्ज देवी सिंह देसवाल, वीरेंद्र शर्मा ओमप्रकाश कादयान, जयकिशन दलाल व जलकरण बलहरा ने अपने विचार रखे।
इस मीटिंग में सर्वसमिति से जंतर-मंतर पर हो रहे खिलाड़ियों के धरने प्रदर्शन का समर्थन किया व अन्तर्राष्ट्रीय महिला खिलाडियों के यौन शौषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को गिरफ्तार किया जाए व हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को मंत्री पद से हटा कर कोच को न्याय दिलाया जाये
इस के अलावा रोहतक से तुहीराम शर्मा, झज्जर से देवेन्द्र यादव, चंद्र भान शर्मा, राजबीर सिंह, करतार सिंह बूरा, सतबीर सिंह, सोनीपत से प्रताप सिंह दुहन, जयभगवान दहिया , दादरी से होशियार सिंह,छत्र सिंह शीशराम भिवानी से डी एस पी हरनारायण दुहन आदि मौजूद रहे।
