रोहतक पुलिस ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानों से तीन युवको को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से तीन देसी पिस्तौल व पांच जिंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम आईएमटी नजदीक मारुति के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर जिसकी पहचान अमन पुत्र रविन्द्र निवासी गिरावड के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 134/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। स.उप.नि. रामबीर के नेतृत्व में दौरान गश्त एवीटी स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आईएमटी चौक के पास शहर की तरफ से आ रहे विकास पुत्र रमेश निवासी गाँव गिरावड को काबू किया गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 135/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपियो को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. सुशील के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम बागपत लोहारू हाईवे पुल के नीचे रोहतक दिल्ली रोड सांपला गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सांपला शहर की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विकास उर्फ़ रोकी पुत्र शेरसिंह निवासी गोपाल नगर नजफगढ़ दिल्ली के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन जिंदा रौंद बरामद हुए। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला में अभियोग संख्या 171/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!