रोहतक में वर्ष-2021 में सेक्टर- 3 के रहने वाले विकास का मीटर दिक्कत कर रहा था। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों इसे बदलने की मांग की। आरोप था कि मीटर यूज से ज्यादा रीडिंग दिखाता है। इस पर मीटर को लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा गया। 9 मार्च को रिपोर्ट आई। जिसमें पुष्टि हुई कि अधिक रीडिंग दर्शाने के कारण उपभोक्ता से 3867 रुपए अधिक बिल ले लिया गया। इसके बाद उपभोक्ता ने अफसरों से शिकायत की, लेकिन धनराशि वापस नहीं दी गई है।

यही नहीं पिछले कई माह से 119 यूनिट अधिक का बिल भेजा जा रहा है। विकास ने कहा कि 5 बार शिविर में शिकायत कर चुके हैं। पता नहीं विभाग का क्या सिस्टम है कि समस्या खत्म नहीं की जाती। एक बार फिर से बाद में समाधान करने का भरोसा देकर लौटा दिया है।

सैनीपुरा गांव निवासी रामदास ने बताया कि पिता ने वर्ष 1968 और 1987 में दो ट्यूबवेल लगाई थी। कनेक्शन की डेट जानने के लिए अफसरों से मिल चुके हैं। आरटीआई भी लगाई है। कोई जानकारी नहीं दी है। प्राब्लम की वजह से कनेक्शन जारी होने की डेट का पता करना जरूरी है।कैंप में जो भी शिकायतें आई हैं। निस्तारण करेंगे। कुछ को मौके पर ही निस्तारण किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!