रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त अलग-2 स्थानों से 02 युवको को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवको से कुल 54 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। 

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि स.उप.नि. संजय कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम लेबर चौक रोहतक के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की गांधी कैंप निवासी युवक अवैध शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांधी कैम्प गली मे खड़े युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमित उर्फ आशु पुत्र दीवान निवासी गांधी कैंप रोहतक के रूप मे हुई।

नियमानुसार तलाशी लेने युवक के पास मिल प्लास्टिक कट्टे से अलग-2 मार्को की शराब की 20 बोतल, 32 पव्वे, 4 अध्धे व 12 बीयर बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 141/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक गौतम सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी गांधी कैंप मे तैनात मुख्य सिपाही अश्वनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम गांधी कैंप गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांधी कैंप रेलवे लाइन के पास से नरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी गाँधी कैंप रोहतक को काबू किया गया। युवक के पास से 48 पव्वे शराब के बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 91/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!