हरियाणा के फरीदाबाद में एक पुल पर पड़े लावारिस बैग में एक नवजात बच्ची से मिलने से सनसनी फैल गई. घटना फरीदाबाद के सेक्टर 25 की है, जहां महेश नामक एक राहगीर सुबह सेक्टर 25 नहर के पुल से गुजर रहा था, तभी उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी।आवाज़ वहां किनारे पड़े एक काले बैग से आ रही थी। लिहाजा उस राहगीर ने वो बैग खोलकर देखा तो वो हैरान रह गया। बैग में एक नवजात बच्ची थी। राहगीर ने फौरन बच्ची को को बैग से निकालकर एक महिला की गोद में दे दिया।इसके बाद इस बारे में मीडिया को दी गई। जब मीडिया कर्मियों ने मौके पर जाकर बच्ची को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को कब्जे में लेकर डॉक्टरी जांच के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार एक नवजात बच्ची को बैग में बंद कर किसी अज्ञात ने वहां फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। बच्ची को सबसे पहले महेश नामक शख्स ने देखा और बैग से निकाला। बच्ची के तन पर कोई भी कपड़ा तक नहीं था। महेश ने बच्ची को एक स्थानीय महिला की गोद में दिया क्योंकि उसे ठंड लग रही थी।

सूचना देने पर डायल 112 पीसीआर के इंचार्ज हुकम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने संरक्षण में लेते हुए उसे डॉक्टरी जांच के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया ,बैग में बच्ची मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। इलाके के लोग बच्ची को देखने के लिए भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए ,अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वहां बच्ची को किसने फेंका और फेंकने की क्या वजह थी? 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!