हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सूबे के कर्मचारियों के 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। अब तक 38 फीसदी ही डीए कर्मचारियों को मिलता था। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद ही भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को सरकार के इस नए आदेश का लाभ मिलेगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रस्तोगी ने डीए बढ़ोत्तरी का लेटर जारी किया है। इसके अनुसार 1 जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। बढ़े हुए डीए का एरियर भुगतान जनवरी 2023 से किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!