Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के कर्मचारियों को CM का तोहफ़ा :पहले 38 % मिलता था DA ;अब 42 % मिलेगा,बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2023 से होगा लागू

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सूबे के कर्मचारियों के 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिलेगा। अब तक 38 फीसदी ही डीए कर्मचारियों को मिलता था। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से हरियाणा के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। हालांकि इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद ही भरे हुए हैं, जबकि एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को सरकार के इस नए आदेश का लाभ मिलेगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रस्तोगी ने डीए बढ़ोत्तरी का लेटर जारी किया है। इसके अनुसार 1 जनवरी 2023 से डीए को मूल वेतन के मौजूदा 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। बढ़े हुए डीए का एरियर भुगतान जनवरी 2023 से किया जाएगा।

Exit mobile version