रोहतक में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। मगर सबसे ज्यादा 7 मरीज पीजीआई में मिलने से ये एरिया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। यहां मिले कुल मरीजों में 2 डॉक्टर, 3 स्टूडेंट और दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा केस कॉलोनियों में हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 3 से 6 तक पहुंच गई है।

इन सबके बाद भी पीजीआई में न डॉक्टर और न ही मरीज मास्क के नियम का पालन कर रहे हैं। 16 मार्च को पीजीआई में ही पहला केस मिला था। इसमें एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इसके बाद 29 दिन में ये आंकड़ा 7 तक पहुंच गया। वहीं मेडिकल मोड और जगदीश कॉलोनी में 4-4, डीएलएफ कॉलोनी में 5, सेक्टर 2 ने भी 4 और जनता कॉलोनी में 6 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा सनसिटी में 3 केस मिल हैं।

राहत : 13 मरीज स्वस्थ हुए जिले में अब एक्टिव केस का आंकड़ा भी शतक के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को 212 सैंपल की रिपोर्ट आई इसमें 21 नए संक्रमित मिले। इसके बाद सक्रिय केस 97 हो गए। इनमें से 94 होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटे में 13 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!