रोहतक में युवती द्वारा एक युवक पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। युवक द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए रोहतक पुलिस द्वारा युवती को पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। युवती को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

उप पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र ने बताया कि दिनांक 10.04.2023 को रविकांत निवासी उत्तम नगर, गोहाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर थाना आईएमटी में दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रविकांत सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर ऊर्जा विभाग, ए.डी.सी. आफिस फरीदाबाद में तैनात है।

करीब ¾ महीने पहले रविकांत की जिला रोहतक के गॉव की मूल निवासी व रोहतक शहर में रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। रविकांत की युवती से पढाई व कैरियर को लेकर बाते होती थी। अब युवती ने रविकांत को झूठा मामला दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने लगी।

दिनांक 10.04.2023 को युवती ने रविकांत को पैसे लेकर रोहतक में बुलाया तथा धमकी दी कि अगर पैसे नही दिए तो झुठे केस में फसवा देंगी।

शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर मामलें की जांच प्रभारी थाना आईएमटी महिला उप.नि. हवा कौर व उप.नि. प्रतीक द्वारा गहनता से अमल में लाई गई। जांच दौरान के आज छापेमारी करते हुए पावर हाउस चौक से युवती को रविकांत से दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। युवती को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!