रोहतक पुलिस ने नई सब्ज़ी मंडी रोहतक से हुई ऑटो चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।आरोपी से अन्य एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल व ऑटो को बरामद किया गया है । आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि दिनांक 08.04.2023 को गाव ककराना निवासी हरिओम की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 231/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 07.04.2023 को सांय करीब 5.30 बजे हरिओम अपना ऑटो लेकर नई सब्ज़ी मंडी रोहतक सब्जी लेने के लिए गया हुआ था। हरिओम ने अपना ऑटो खुदरा बाजार के बाहर खडा कर अंदर मंडी मे चला गया। वापिस आने पर हरिओम को अपना ऑटो खडा हुआ नही मिला।

अज्ञात युवक ऑटो चोरी कर मौके से फरार हो गये।

मामले की जाँच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.04.2023 को मुख्य सिपाही सुनील के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी कृष्ण पुत्र चुनिया निवासी रोहताश नगर खोखराकोट रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जाँच सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी ने दिनांक 28.08.2022 को हुड्डा सिटी पार्क के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 250/2022 अंकित है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

कृष्ण पुत्र चुनिया निवासी रोहताश नगर खोखराकोट रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 231 दिनांक 08.04.2023 धारा 379 भा.द.स थाना शिवाजी कालोनी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!