रोहतक पुलिस ने जुलाहा चौक सल्लारा मोहल्ला के पास पैदल जा रही महिला से पर्स छीनने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 06.04.2023 को सल्लारा मौहल्ला निवासी दीक्षा की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीक्षा प्राइवेट स्कूल मे अध्यापिका के पद पर तैनात है। दिनांक 06.04.2023 को दीक्षा स्कूल से वापिस दोपहर के समय अपने घर पैदल जा रही थी। दोपहर करीब 1.45 पर  दीक्षा जब जुलाहा चौक सल्लारा मौहल्ला के पास गली मे पहुंची तो अज्ञात युवक झपटा मारकर दीक्षा के हाथ से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच स.उप.नि. अशोक द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.04.2023 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी संजय पुत्र इंद्र निवासी रोहतक व शुभम पुत्र धर्मपाल निवासी शास्त्री नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है

गिरफ्तार आरोपीः-

1. संजय पुत्र इंद्र निवासी रोहतक

2. शुभम पुत्र धर्मपाल निवासी शास्त्री नगर रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 112 दिनांक 06.04.2023 धारा 379ए/34 भा.द.स थाना पुरानी सब्जी मंडी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!