रोहतक पुलिस ने अम्बेडकर चौक के पास से हुई ई-स्कूटी चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि गोर्धन सिंह ने बताया कि दिनांक 15.03.2023 को अस्थल बोहर कॉलोनी रोहतक निवासी संजीत की शिकायत के आधार पर थाना आर्य नगर मे अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 15.03.2023 को संजीत सुबह के समय अपने बेटे को पेपर दिलवाने अम्बेडकर चौक के पास स्थित मॉडल स्कूल मे छोडने आया हुआ था। संजीत अपनी ई-स्कूटी को स्कूल के सामने खडा कर खाना खाने चला गया। वापिस आने पर संजीत को अपनी इ-स्कूटी नही मिली। अज्ञात युवक संजीत की ई-स्कूटी चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.04.2023 को मुख्य सिपाही मंजीत के नेतृत्व मे आरोपी मोनू पुत्र कृष्ण व रोहित पुत्र रंजीत निवासीगण गांव रुडकी को गिरफ़्तार किया गया है
गिरफ्तार आरोपीः-
1. मोनू पुत्र कृष्ण निवासी गांव रुडकी
2. रोहित पुत्र रंजीत निवासी गांव रुडकी
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 81 दिनांक 15.03.2023 धारा 379 भा.द.स थाना आर्य नगर
