रेवाड़ी में गुरुवार की सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस क्रेन से टकरा गई। जिसमें 7 सवारियों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत बस से निकालकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की एक बस रेवाड़ी शहर से सवारियों को लेकर रोहतक जा रही थी। बस जैसे ही झज्जर रोड फ्लाई ओवर से नीचे उतरी तभी सड़क के बीच में खड़ी एक क्रेन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बस के अगले शीशे और क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। बस कि अगले हिस्से में बैठी सवारियों को काफी चोटें आई हैं। कुछ के आंखों में शीशे टूट कर घुस गए। आनन-फानन में घायलों को तुरंत बस से निकाला गया और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे में 7 सवारियां घायल हुई हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!