अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने बताया कि आजकल इंटरनेट का जमाना है और हम इंटरनेट के माध्यम से ही अपने सारे दस्तावेजों को सुरक्षित रखते है जो कि हमारे जीमेल अकाउंट से जुडे होते है जहा पर साइबर अपराधी आपकी जीमेल आईडी हैक कर आपका डाटा चुराकर आपके साथ धोखाधडी कर सकते है जिससे बचने के लिए अपने जीमेल अकाउंट को गूगल अकाउंट पर जाकर 2 स्टेप वेरिफिकेशन कर सिक्योर करे। उन्होंने कहा कि 2 स्टेप वेरिफिकेशन के लिए अपने गूगल अकाउंट को ओपन करे व नेविगेशन पैनल मे जाकर सिक्योरिटी को सेलेक्ट करे। जिसके बाद गूगल साइन इन कर 2 स्टेप वेरिफिकेशन का चयन कर गट स्टार्ट पर क्लिक करे व दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे। जिसके बाद आप अपने जीमेल का मजबूत पासवर्ड डालकर व जीमेल के बैकअप के लिए अपने मोबाइल फोन नम्बर डाले। आपके फोन पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद ओटीपी डालकर अपनी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करे और अपने अकाउंट को सुरक्षित करे।

2 स्टेप वेरिफिकेशन करने के बाद हर बार आपकी जीमेल अकाउंट ओपन होने पर आपके पास मोबाइल पर एक सिक्योरिटी कोड प्राप्त होगा जो कि आपको संदेश, वाइस कॉल या गूगल ऑथेंटिकेटर एप्लिकेशन के माध्यम से प्राप्त होगा। 2 स्टेप वेरिफिकेशन करने के बाद आपका अकाउंट यूजरनेम व पासवर्ड के साथ-साथ आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से ही आपका अकाउंट ओपन होगा।

बिना ओटीपी के आपका अकाउंट ओपन नही होगा औऱ यह कोड एक बार ही प्रयोग कर सकते है। इससे साइबर अपराधी द्वारा आपके जीमेल अकाउंट को एकस्से करना मुश्किल हो जाता है। और आपका अकाउंट डबल सुरक्षित हो जाता है। अगर आपको जीमेल का पासवर्ड किसी को पता भी चल जाता है औऱ आपने  स्टेप वेरिफिकेशन शुरु किया हुआ है तो बिना ओटीपी के आपका अकाउंट ओपन नहीं होगा। इससे आपकी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी सुरक्षित रहेगी।  उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके या साइबर पोर्टल   www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!