Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से कुल 52 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत  अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। 

प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी शमशेर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही बिजेन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम रुपया चौक के पास गश्त पर थी। दौराने गश्त सूचना मिली की सुनारियां कलां निवासी युवक अपनी परचून की दुकान मे अवैध शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुए सुनारिया कलां मे स्थित परचून की दुकान मे नियमानुसार छापेमारी करते हुए युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अशोक उर्फ काला पुत्र रामेश्वर निवासी गाव सुनारिया कलाँ के रुप मे हुई। तलाशी लेने पर दुकान मे रखे फ्रीज से 24 कैन बीयर, 36 पव्वे व देसी शराब की बोतले बरामद हुई जो कुल 52 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 207/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!