रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की अलग-2 टीमों ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशों अनुसार सीआईए-2 स्टाफ की अलग-2 टीमें अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त तीन युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है।

      स.उप.नि. विरेन्द्र के नेतृत्व में गठित सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बोहर पुल सोनीपत रोड से एक युवक को काबू किया है। पुछताछ पर जिसकी पहचान तरूण पुत्र नरेन्द्र निवासी गांव गढ़ी माजरा के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग संख्या 76/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सिपाही संजय के नेतृत्व में गठित सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गस्त के दौरान ब्रहामणवास गांव के पुल के नीचे खिडवाली मोड पर शक के आधार पर पैदल जा रहे युवक को काबू किया गया। पुछताछ पर युवक की पहचान शंकर पुत्र वजीर निवासी गांव घुसकानी के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल (कट्टा) बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना सदर रोहतक में अभियोग संख्या 70/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सिपाही मुनीष के नेतृत्व में गठित सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गस्त के दौरान रूपया चौक से पैदल जा रहे एक युवक को शक के आधार पर काबू किया है। पुछताछ पर युवक की पहचान मोनू उर्फ बंटी पुत्र दिलबाग निवासी गांव बलम्बा के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में अभियोग संख्या 147/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!