सेमिनार में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है। इसके अतिरिक्त सेमिनार में जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेद अधिकारी करमिन्द्र कौर, रिटायर्ड प्रिंसिपल वेद प्रकाश श्योराण, जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष जगमती सांगवान, रिटायर्ड प्रिंसिपल श्याम नाथ शर्मा व अन्य वक्ताओं ने भी सेमिनार में अपने विचार व्यक्त किए है। सेमिनार में रैनकपुरा के लोगों ने हिस्सा लिया है। सेमिनार में स्कूल के बच्चों द्वारा भी मोटिवेशनल स्पीच दी गई। मंच पर स्पीच देने वालें छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

सेमिनार में उपस्थित लोगो के संबोधित करते हुए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र ने बताया कि हम सभी को मिलकर समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए। समाज के उत्थान के लिए सभी वर्गों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। बच्चों व युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। हमें युवाओं को शिक्षा व खेलों की दिशा में आगे बढाने की जरूरत है। समाज में फैलते जा रहे नशे के विरूद्ध हम सभी को सख्त कदम उठाने होगे। नशे का व्यापार व तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी तथा नशे का व्यापार व तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। नशा के आदी व्यक्ति नशे के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। देखने में आया कि नशे का सेवन करने वाले व्यक्ति बहुत जल्द ही आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगते है। आमजन से अपील है कि ऐसे व्यक्तियों की सूचना भी पुलिस के साथ साझा करें जो नशा करने के आदी है तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है।

इसके अलावा रोहतक पुलिस द्वारा क्राईम पोटस्पोट एरिया को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित किए गए एरिया में पुलिस की दृश्यता बढाई जाएगी। पुलिस द्वारा ईआरवी की गस्त, मोटरसाईकिल गस्त व पैदल गस्त भी लगाई जाएगी ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे है। आमजन से भी अपील की जाती है कि अगर किसी भी समय आपकों पुलिस सहायता की जरूरत हो तो तुरंत 112 पर डायल करें। आपके नजदीक ही पैट्रोलिंग कर रही ईआरवी तुरंत आपके पास पहुंचेगी तथा पुलिस सहायता उपलब्ध कराएगी।
