सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर बैठी निहंग जत्थेबंदियों ने यहां 2 दिन पहले हुई लखवीर सिंह की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस को चुनौती दे दी है। शनिवार रात को दो निहंगों भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह के सरेंडर के बाद निहंगों ने स्पष्ट कर दिया कि अब वह अपने किसी और साथी का सरेंडर नहीं करवाएंगे। निहंगों ने सोनीपत पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी कि अब अगर किसी और निहंग को गिरफ्तार करने की बात की गई तो वह अपने उन चारों साथियों को भी छुड़वा लाएंगे जिन्होंने इस मामले में सरेंडर किया है।

सिंघु बॉर्डर पर भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह के सरेंडर से पहले निहंग बाबा राजा राम सिंह ने कहा, ‘प्रशासन अब हमसे और गिरफ्तारियां न मांगे। अगर पुलिस अधिकारियां ने किसी होर नू गिरफ्तार करण दी गल्ल कित्ती तां जेहड़े चार बंदे अंदर हैं, अस्सी ओहनां नूं वी बाहर कड्ढ ल्यावांगे।’ इससे पहले शनिवार शाम को सिंघु बॉर्डर पर डेरा बनाकर बैठी सभी निहंग जत्थेबंदियों ने इस मामले पर मीटिंग कर चर्चा की। उसके बाद बाबा अमनदीप सिंह सरेंडर करने वाले दोनों निहंगों भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत को लेकर बाबा राम सिंह के पास पहुंचे।

दोनों निहंगों को लेने पहुंचे कुंडली थाने के इंचार्ज रवि कुमार ने यहीं पर बाबा अमनदीप सिंह, बाबा राम सिंह और दूसरी निहंग जत्थेबंदियों के प्रमुखों से बात की। इस दौरान बाबा अमनदीप सिंह ने एक बार फिर कहा कि बाबा राजा राम सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को यही सजा मिलेगी और इस मुद्दे पर निहंग जत्थेबंदियां कोई समझाैता नहीं करेंगी।

निहंग भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत सिंह के सरेंडर से पहले निहंग जत्थेबंदी के प्रमुख बाबा राजा राम सिंह ने कहा, ‘साल 2015 के बाद से पंजाब और दूसरे राज्यों में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी की घटनाएं बढ़ी हैं। किसी ने इनका हिसाब दिया? हालात देखते हुए हमारे साथियों को मजबूरन बेअदबी करने वालों को सजा देनी पड़ी। अगर हमें 2015 से लेकर अब तक इंसाफ मिल जाता तो कानून हाथ में लेना ही नहीं पड़ता। जो करना पड़ा, वो हालात देखकर करना पड़ा। भाजपा किसानों को कुचल दे तो वह कानून के हिसाब से ठीक है और यदि हम कोई सजा दे दें तो उस पर कानून के सवाल उठते हैं। यह नहीं चलेगा।’

लखवीर सिंह की बर्बर तरीके से हुई हत्या पर बाबा राम सिंह ने कहा कि वो दुष्ट था और उसे सही सजा दी गई। ये आगे और पता नहीं कितने कांड करता।उसे किसी जाति या धर्म के साथ नहीं जोड़ना चाहिए

बाबा अमनदीप सिंह ने कहा, यदि पुलिस-प्रशासन ने और गिरफ्तारियां मांगी तो वह अपनी तैयारी कर लें। इस मामले में अब किसी और निहंग को गिरफ्तार करने की बात की गई तो हम अपने चार साथियों को भी अंदर नहीं रहने देंगे। अभी हम पुलिस- प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं मगर इसका मतलब ये नहीं है कि हम उनकी किसी तरह की कोई ज्यादती भी सहन करेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!