हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार सुबह GT रोड पर श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली रोड पर पलट गई। जिससे 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए।हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व मृतकों को सिविल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही यातायात को सुचारु करवाया।

सुबह करीब 5 बजे हुआ हादसा,हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे के करीब का है। मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के दर्शन कर चुलकाना धाम से वापस अपने घरों की तरफ जा रहे थे। वह सब एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

इस बीच पानीपत में गांव झट्टीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 112 को दी।

चुलकाना स्थित श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फागुन महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ है। पानीपत समेत प्रदेश और देश भर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुछ श्रद्धालु पैदल तो कुछ अपने वाहनों में बाबा के दर्शन करने आ रहे। शुक्रवार को भी पानीपत से श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जीटी रोड गोहाना मोड से सुबह पांच बजे शुरू की गई।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!