बॉलीवुड के दिग्गज सितारों पर संकट मंडरा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र समेत कई बड़ी हस्तियों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से पूरे मुंबई में दहशत का माहौल पैदा हो गया हे। मुकेश अंबानी का बंगला एंटीलिया भी निशाने पर है, ऐसे में पुलिस काफी सतर्क हो गई है।

 दरअसल नागपुर पुलिस कंट्रोल को फोन पर एक अज्ञात शख्स ने बम की धमकी दी है, जिसके बाद मुंबई पुलिस को अलर्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक फोने पर एक शख्स द्वारा कहा गया कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर पर बड़ा धमाका होगा। फोन में यह भी कहा गया कि मुकेश अंबानी का परिवार भी निशाने पर है।

यह कॉल कहां से आई है और किसने की है इसकी जांच की जा रही है। मामले को लेकर बम निरोधक दस्तों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक बम मिलने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन करने वाले शख्स ने यह भी कहा कि मुंबई में एक आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 25 आतंकवादी दादर पहुंच चुके हैं, उनके पास कई तरह के हथियार हैं। 

 याद हो कि पिछले साल भी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। फोन करने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और दोनों बेटों आकाश और अनंत को जान से मारने की बात कही थी। हालांकि कुछ देर बाद फोन करने वाले शख्स को पुलिस ने काबू कर लिया था। अमिताभ बच्चन को भी इस तरह की धमकी पहले मिल चुकी है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!