उपायुक्त यशपाल के निर्देशानुसार आज आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में गांव निंदाना में नेहरू युवा केंद्र रोहतक की तरफ से गुरुकुल युवा मंच और गुरुकुल एकेडमी के सहयोग से एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक कवि पवन राठी एवं हरिओम ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता समाजसेवी व शहद व्यापारी अभिषेक शर्मा, पवन राठी, पर्यावरणविद संजय मलिक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल रहे।

जिला युवा अधिकारी आशीष सांगवान ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य बच्चों को शिक्षा के साथ कैरियर संबंधी उनके लक्ष्य निर्धारित कर उनका मार्गदर्शन करना है। उन्होंने आग्रह किया की इस प्रकार की कार्यशालाओं को आयोजित करने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को ग्रामीण स्तर पर हर संभव प्रयास करना चाहिए, जिससे कि ग्रामीण आंचल के युवाओं को भी पढ़ाई के पश्चात क्षेत्रों में सफल होने के लिए नए आयाम मिल सके। अक्षरा, अन्नू, लकी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में संजय, राकेश कंबोज, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, मंजीत, मनोज, अंकित, सिकंदर, महेंद्र मास्टर, हरिओम, अंजली, विशाल, संदीप नेहरा, भोलाराम समेत सभी गणमान्य मौजूद रहे।

