उप पुलिस अधीक्षक क्राइम रोहतक श्री यशपाल सिंह ने गांव माडोदी व घिलौड कला का दौरा कर गांव के सरपंच, मौजिज व्यक्ति व गांव के अन्य लोगो के साथ पुलिस पब्लिक मीटिंग कर उनकी समस्याओ को सुना। उप पुलिस अधीक्षक ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी ग्रामीणवासी को पुलिस के कार्य से संबंधित किसी भी तरह की समस्या है तो सामने आए व अपनी समस्या को रखे।

पुलिस से सांझा करने मे हिचके नही। पुलिस द्वारा क़ानून अनुसार कार्रवाई कर उस समस्या का हल किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि अपने बच्चो, युवाओ को नशे की पकड से दूर रखे। उनको नशे से होने वाली हानिकारक प्रभावो बारे बताए। उनको नशीले पदार्थ जैसे-शराब, गांजा, स्मैक, सुल्फा, हैरोईन या नशीली प्रतिबंधित दवाईयो के खिलाफ जागरुक करे उनके सेवन से दूर रखे। गांव मे या आसपास अगर कोई अवैध कार्य करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। अवैध रुप से शराब बेचने व नशीले पदार्थों को बेचने वाले व्यक्तियों बारे पुलिस को सूचना दे।

अवैध रुप से हथियार रखने वाले लोगो की सूचना पुलिस के साथ साझा करे। अपराधियों के खिलाफ रोहतक पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। शरारती तत्वों व अपराधी व्यक्तियों बारे पुलिस को अवगत कराए। रोहतक पुलिस हर समय आमजन की सेवा में हाजिर है। आमजन की हर समस्या का हर संभव निदान करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। पुलिस पब्लिक मीटिंग के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना गया व मौके पर ही निदान करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!