यूपी के बरनावा आश्रम में राम रहीम ने ब्रह्मचर्य के उपदेश के बाद अब अपने प्रेमियों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया है। भगवे रंग की टोपी पहने राम रहीम ने पहली बार देश में बढ़ती जनसंख्या में गहरी चिंता व्यक्त की। राम रहीम ने कहा कि कि आज का दौर बड़ा ही भयानक दौर है, जिसमें जनसंख्या विस्फोट होता जा रहा है।

जनसंख्या बढ़ती जा रही है। कोई कितना भी जोर लगा ले, बावजूद इसके जनसंख्या के कारण बहुत सारे लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बेरोजगारी की वजह से पूरी दुनिया में झगड़े, नफरतें, आतंकवाद, मारपीट, लड़ाई चलती रहती है। इसलिए बहुत जरूरी है संयम से काम लेना, अपने आप को कंट्रोल करना और जनसंख्या पर भी कंट्रोल करना।

राम रहीम ने कहा कि एक आदमी सोचता है कि मेरे कंट्रोल करने से क्या होगा? बूंद-बूंद से तालाब भर जाता है, ये किसी ने गलत नहीं कहा। इसलिए आप शुरुआत कीजिए, भगवान ने चाहा तो आपको खुशियां मिलेगी तो दूसरे भी आपको देखकर जरूर फॉलो करेंगे और जनसंख्या कंट्रोल होगी। वरना ये जनसंख्या का विस्फोट ऐसा फूटेगा, कितनी जल्दी फूट जाए, इसका कुछ भरोसा नहीं है। इसलिए अपने विचारों का शुद्धिकरण करना बेहद जरूरी है।

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। वह 21 जनवरी को सुनारिया जेल से बाहर आया था। उसने अपनी पैरोल के करीब 25 दिन व्यतीत कर लिए है। अब शेष 15 दिन ही बचे हैं। राम रहीम की पैरोल 1 मार्च को खत्म हो रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!