हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अस्पताल में ही रहेंगे। हाई ब्लड प्रेशर के साथ सर्वाइकल की शिकायत होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके कई टेस्ट किए गए हैं, अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आ पाई है। डॉक्टरों का कहना है कि पूर्व सीएम की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

मेदांता में डॉक्टर नरेश त्रेहन और डॉक्टर सुशीला कटारिया की देख रेख में पूर्व सीएम का इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान किए गए टेस्टों की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर उनके इलाज में बदलाव करेंगे। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार हालत सुधरी तो आज या गुरूवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा सोमवार को ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। वह रूटीन में लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों से मिले। अचानक उन्हें सिर में चक्कर आने की शिकायत हुई। तुरंत डॉक्टरों को उनके आवास पर बुलाया गया। हुड्डा की सभी प्राथमिक जांच हुई। उनका ऊपर का ब्लड प्रेशर हाई था और नीचे का ब्लड प्रेशर कम था। मंगलवार को भी जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो हेलिकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज शुरू होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है। बीपी बढ़ने की वजह से उन्हें परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमार सीएम के साथ उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा मौजूद हैं और वह उनकी देखरेख कर रहे हैं। उनके साथ ही परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!