गांव खरावड़ चौक पर एक तेज रफ्तार पीकअप चालक ने जूस की रेहड़ी ले जा रहे प्रवासी युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह खून से लथ पथ हालत में घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी पीकअप चालक मौके से फरार हो गया। घायल हो तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के साले के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू करवा दी। मृतक दो साल व चार माह की बेटी का पिता था।

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में उल्ला ने बताया कि वह गांव बहादुर गंज गढचपा जिला सीतापुर यूपी का रहने वाला है। उसके जीजा हसीब(24) निवासी काबरा जीला सीतापुर यूपी उसके साथ जूस की रेहड़ी लगाता था। दोनों गांव खरावड़ जिला रोहतक में किराये के मकान में रहते है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे जीजा हसीब अपनी जूस की रेहड़ी लेकर गाव खरावड़ से गांव खेड़ी साध की तरफ निकला। उल्ला भी उसके पीछे अपनी जूस की रेहड़ी लेकर निकला था। जब दोनों गांव खेड़ी साध के बाइपास रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पीकअप चालक ने हसीब को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से पीकअप सहित फरार हो गया। उल्ला एक निजी वाहन में अपने जीजा को घायल अवस्था में पीजीआई ले गया। जहां दिनभर चले उपचार के बाद रात को उसकी मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!