पश्चिम बंगाल के बैकुंठपुर फॉरेस्ट डिवीजन में एक नन्हा-सा हाथी अपनी मां के साथ घूम रहा होता है। इस बीच खेलते-खेलते वह पास की तीस्ता नदी में बह जाता है। कई किलोमीटर तक बहने के बाद जब उसकी मां आंस छोड़ चुकी होती है। तब मछुआरों की नजर उस हाथी के बच्चे पर पड़ती है और वो उसे किसी फरिश्ते की तरह बचाने में जुट जाते। इंटरनेट की जनता इस लम्हे को आज का सबसे बेस्ट वायरल वीडियो भी बता रही है।
बताया जा रहा है कि नन्हे से हाथी के नदी में बहने से पहले तक मां उसका ध्यान रख रही थी। लेकिन हल्का-सा ध्यान भटकते ही बच्चा नदी में बह गया। मगर मछुआरों ने समय रहते उसे अपने नांव पर रेस्क्यू किया। नन्हे हाथी के शरीर का लगभग पूरा हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। इस बीच मछुआरों ने रिस्क लेकर हाथी को पानी से निकालकर अपनी नांव पर बैठाया।
हाथी को जब उन 4 लोगों ने नांव पर बैठाया तो वह पूरी तरह से होश में नहीं था। हाथी को नांव में बैठाने के बाद मछुआरे उसे किसी किनारे पर ले जाते हैं। जहां चेकअप के बाद हाथी को छोड़ दिया जा रहा है। इंटरनेट पर हाथी के मछुआरों को प्यार करने के भी कई फोटोज वायरल है। जिसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। क्योंकि हाथी पानी से निकलने के बाद पहले ही कमजोर नजर आ रहा होता है।
IFS प्रवीन कासवाल (@ParveenKaswan) ने इस शानदार नजारे वाले वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया कि आज 3-4 दिन का एक छोटा हाथी का बच्चा गजोल्डोबा के पास तीस्ता नदी में बह गया और कई किलोमीटर दूर मिला। जबकि उसकी मां उसका ध्यान रख रही थी।
बैकुंठपुर फॉरेस्ट डिवीजन की समय पर की गई कोशिशों, स्थानीय मछुआरों की मदद और डॉक्टरों की मदद से, बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया और उसकी माँ से मिला दिया गया। मां ने तुरंत उसे अपना लिया और दूध पिलाया। जरा देखिए मां ने कैसा व्यवहार किया!!
बच्चा मिलने पर मां की खुशी देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि ‘उसने पहले बच्चे को डांटा, उसे हल्के से मारा और गले लगा लिया। मां ने बस अपना डर, झुंझलाहट और गुस्सा जाहिर किया और फिर शांत हो गई।’ दूसरे यूजर ने इसे आज के दिन का सबसे खूबसूरत वीडियो बताया है।

