अंबाला कैंट में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर आसा राम स्कूल के पास टाटा ऐस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हाे गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान UP निवासी जयवीर (26) के रूप में हुई है। पुलिस पीड़ितों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, जयवीर अपने साथी अनूप, अमिताभ और पुरुषोत्तम के साथ अंबाला सिटी निवासी दलीप पुरी के टाटा ऐस में सवार होकर करनाल से अंबाला की तरफ आ रहे थे। ये सभी शादी में कैटरिंग का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा किसी अज्ञात वाहन से टकराने से हुआ है। जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीन साथी अनूप ,अमिताभ और पुरुषोत्तम को गंभीर हालत के चलते आदेश मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। गाड़ी चालक दलीप पुरी की हालत ठीक है।

पुलिस HC सर्वजोत से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस को 5 बजे सूचना मिली थी। मौके पर तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस की गाड़ी पहुंच गई थी, जिसकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृत के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अंबाला कैंट के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। हादसे में घायल लोगों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!