रोहतक में उपायुक्त यशपाल ने कहा है कि समाज के सभी वर्गों के उत्थान और समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित घुमंतू जाति विकास बोर्ड की बैठक में इस जाति के लोगों और विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं के अनुरूप लाभ दिया जाएगा।


उपायुक्त यशपाल ने कहा कि घुमंतू जाति विकास बोर्ड की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इस जाति के लोगों के आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, वोटर आईडी कार्ड व राशन कार्ड आदि बनाए जाने हैं ताकि इन कागजातों के आधार पर उपरोक्त जाति के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में काम करते हुए आज मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी विद्यालय, भिवानी रोड़ में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में घुमंतू जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया था ताकि उनकी विभिन्न आईडी बनाई जा सके।


उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस शिविर में आए लोगों से आधार कार्ड , रिहायशी ऐसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड व राशन कार्ड आदि बनवाने के लिए कागजात लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कागजातों के आधार पर उनकी विभिन्न आईडी तैयार कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विमुक्त घुमंतु जाति के विद्यार्थियों के कौशल विकास और उन्हें रोजगारपरक बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उन्हें कौशल शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया जाए ताकि ऐसे छात्र भी उद्यमी बन सकें और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके। शिविर में जिला कल्याण अधिकारी श्रीमती रेनू सिसोदिया, सुनीता बंसल, सरोज, शंकर, सावित्री तथा स्कूल प्राचार्य श्रीमती आकेश लता आदि मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!