रोहतक वासियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सौगात देंगे। 86 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार 4 विकास परियोजनाओं का गुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण करेंगे। रोहतक के लघु सचिवालय में आयोजित होने जिला स्तरीय समारोह में लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा मुख्यातिथि होंगे।

DC यशपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 जनवरी को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला में 86 करोड़ से अधिक धनराशि से पूर्ण की गई चार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेशभर के 20 जिलों में अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

76 करोड़ 5 लाख रुपए से शीला चौक पर दिल्ली-हिसार रोड़ पर नवनिर्मित फ्लाईऑवर तथा जेएलएन फीडर पर पुल का निर्माण, PGIMS में 6 करोड़ की लागत से 67 बिस्तर की बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई (पीडियाट्रिक इनटेंसीव केयर यूनिट), गांव अजायब में 4 करोड़ 3 लाख से नवनिर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का भवन तथा गांव निंगाना में 32 लाख 58 हजार रुपए से नवनिर्मित राजकीय पशु औषधालय का नया भवन शामिल है।

PGIMS की कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने कहा कि बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई में विश्वस्तरीय इलाज अत्याधुनिक मशीनों से होगा एवं भविष्य में कोविड मरीजों का इलाज करने काफी राहत मिलेगी। निदेशक डॉ. शमशेर सिंह लोहचब ने बताया कि PGIMS के शिशु एवं बाल रोग विभाग में आने वाले रोगियों के लिए राहत भरी खबर है।

बाल रोग विभागाध्याक्ष डॉ. गीता गठवाला ने बताया कि आईसीयू 1 महीने से लेकर 14 साल के गंभीर रूप से बीमार बच्चों का इलाज आधुनिक मशीनों से करने में सक्षम होगा। डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया की इसे विश्वस्तरीय लेवल-चार के अनुसार बनाया गया हैं। जिसमें 67 बेड हैं जिस पर मॉनिटरिंग की सुविधा, अल्ट्रासाउंड, इक्को, डायलिसिस, एंडोस्कोपी एवं एक्स्ट्रा पंरियल मेम्ब्रेन ऑक्सिजनेशन तथा नवीनत्तम मशीनों द्वारा एक ही छत के नीचे बच्चों का इलाज संभव हो पाएगा। 35 वेंटिलेटर की भी सुविधा उपलब्ध होगी ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!