रोहतक स्थित विनय नगर के एक PG में रह रहे युवक ने मंगलवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी, लेकिन अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक की पहचान महम के किशनगढ़ निवासी 22 वर्षीय हितेश सैनी के रूप में हुई है। जो महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में B.TECH का छात्र था। पिछले करीब 1 माह से रोहतक स्थित PG में किराए पर रहता था। इसी बीच बुधवार को हितेश ने PG के कमरे में ही फांसी लगा ली।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया। वहीं, परिवार वालों को रोहतक बुलाया गया। ताकि परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा सकें। हालांकि अभी तक परिवार वालों ने बयान नहीं दिए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। FSL टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए ताकि इसकी तह तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सेक्टर 14 पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई साक्षी ने बताया कि मामले की सूचना छात्र के परिजनों को दी। परिजन रोहतक पहुंचे। पिता महाबीर सैनी ने कहा कि उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर यह पता लगाया जाए कि उसकी जान क्यों गई। अगर उसने आत्महत्या की है तो इसके कारणों का पता लगाया जाए।

मंगलवार देर शाम होने के कारण मृतक हितेश के शव को रोहतक PGI के शवगृह में रखवाया गया है। आज बुधवार को कागजी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!