रोहतक के गांव गढ़ी सांपला निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित के पास एक फोन आया और सामने वाले ने खुल को बैंक कर्मचारी बताकर उसे क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दियाया। वहीं चालू रखने के नाम पर ओटीपी पूछा और 78,809 रुपए की धोखाधड़ी की।
गांव गढ़ी सांपला निवासी बलराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। 20 दिसंबर को उसके पास एक फोन आया था। फोन पर सामने वाले ने कहा कि वह बैंक का कर्मचारी है और क्रेडिट कार्ड से संबंध में बात करनी है। उसने बलराज से कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो रहा है।
क्रेडिट कार्ड चालू रखने के लिए उसने बलराज से एक ओटीपी मांगा। जिसके बाद बलराज ने अपने फोन पर आए हुए ओटीपी को बताने के लिए कहा और क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है, लेकिन इसके बाद क्रेडिट कार्ड से पैसे कटने का मैसेज मिला। जिससे देखकर वह खुद भी दंग रहा गया।
उसने बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से 78 हजार 809 रुपए कटे हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक का कर्मचारी बनकर उसके साथ धोखाधड़ी की। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
