हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व ओलंपियन संदीप सिंह विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा में खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि खेल मंत्री ने अपने सरकारी आवास में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला कोच ने यह भी कहा कि इससे पहले और भी महिला खिलाड़ियों के साथ खेल मंत्री गलत काम कर चुके हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़खानी का आरोप लगने के बाद नवीन जयहिंद भी आगे आ गए हैं। नवीन जयहिंद ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार ने मुझे जेल भेजा था, उससे 10 प्रतिशत स्पीड खेल मंत्री के खिलाफ दिखा, मामले की जांच करके कार्रवाई हो।

नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के खेल मंत्री ने महिला कोच के साथ छेड़खानी की है। वहीं महिला कोच द्वारा गंभीर आरोप यह भी लगाया है कि दूसरी महिला कोच व खिलाड़ियों के साथ गड़बड़ी हुई हैं। यह गंभीर मामला है। सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारे की सच्चाई यही है। साथ ही नवीन जयहिंद ने नारा दिया कि सरकार के मंत्रियों से बेटी बचाओ।

नवीन जयहिंद ने कहा कि इस मामले के निष्पक्ष जांच कर खेल मंत्री को तुरंत हटाना चाहिए और जेल में भेजना चाहिए। जिस स्पीड से जयहिंद जेल में गया था, उससे 10 प्रतिशत स्पीड दिखा दें, बचना नहीं चाहिए। उन्होंने हरियाणा हरियाणा वासियों से भी आह्वान किया कि वे भी इस मामले में चुप ना रहें। अगर चुप रहे तो ये इसी प्रकार करते रहेंगे। खेल मंत्री पर आरोप लगाए गए हैं, यह छोटा मामला नहीं है। इसलिए नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस भी लड़की के साथ भी गलत हुआ है वे खुद आगे आकर अपनी आवाज उठाएं।

नवीन जयहिंद ने कहा कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले की जांच में देरी नहीं होनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सामने आए। कोच, खिलाड़ी व अन्य लोगों से कहा कि इस मामले में पीछे नहीं हटना है। अगर गलत किया है तो सोटा उठाकर पीछे लग जाओ।

नवीन जयहिंद ने खेल मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि संदीप सिंह ने खेलों का नाश तो कर दिया अब लड़कियों को भी छेड़ रहा है। किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार को चेतावनी दी कि अब यह देखा जाएगा कि लड़की छेड़ने पर सरकार किस तरह एक्शन लेती है। अगर महिला कोच झुठी है तो उस पर कार्रवाई हो, यदि वह सच्ची है तो खेल मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते जेल में भेजा जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!