दिल्ली से लगे गाजियाबाद के शहर कोतवाली इलाके में बुधवार देर रात फ्लाइओवर से एक बस गिर पड़ी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के दौरान नीचे सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार की बस से दबने से मौत हो गई। बस में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

बस शिव टूर एंड ट्रैवल की है, जो ग्रेटर नोएडा से ऑफिस स्टाफ को लेकर लौट रही थी। भाटिया मोड़ फ्लाइओवर से नीचे गिरने के बाद बस सड़क पर ड्राइवर साइड में पलट गई। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को निकाला। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!