हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख परम आदरणीय श्री श्रीकांत जाधव, I.P.S एडीजीपी साहब जी के कुशल नेतृत्व मार्ग निर्देशन व दिशा निर्देशों और नशा मुक्त हरियाणा- भारत की सोच को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को निरंतर आगे बढाते हुए दिनांक 07-12-2022 को सैनी शिक्षण संस्थान रोहतक में श्री भीम सिंह प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में श्री मयंक मिश्रा IPS सहायक पुलिस अधीक्षक एवं पर्यवेक्षण अधिकारी हरियाणा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो रोहतक व श्री जितेन्द्र राणा HPS उप पुलिस अधीक्षक हरियाणा स्वापक नियंत्रण ब्यूरो रोहतक और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट टीम रोहतक द्वारा इस मुहिम में जोड़ा गया व जागरूकता अभियान चलाया गया।

 सभी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया व बताया कि नशे के कारण हमारे समाज में दिन प्रति दिन युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। यह भी बताया कि आप के आसपास कोई भी नशे का व्यापार करता है तो हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दे ताकि उस व्यक्ति पर कारवाई की जा सकें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!