रोहतक पुलिस की टीम ने आंगनबाड़ी केन्द्र से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरीशुदा एक लोहे का गेट बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सदर निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दिनांक 04.11.2022 को खिडवाली मे तैनात आंगनबाडी कार्यकर्ता अमिता ने शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 31.10.2022 को अमिता सुबह के समय आंगनबाडी मे अपनी डयूटी पर आई तो आंगनबाडी केन्द्र से दो लोहे के गेट चोरी हुए मिले। साथ मे स्थित उपस्वास्थय केन्द्र से भी सामान चोरी हुआ मिला। मामले की जांच मुख्य सिपाही राजबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.12.2022 को आरोपी अशोक पुत्र प्रेम निवासी गांव खिडवाली रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।
