Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की टीम ने आंगनबाड़ी केन्द्र से हुई चोरी की वारदात मे शामिल आरोपी किया गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने आंगनबाड़ी केन्द्र से हुई चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरीशुदा एक लोहे का गेट बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सदर निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दिनांक 04.11.2022 को खिडवाली मे तैनात आंगनबाडी कार्यकर्ता अमिता ने शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 31.10.2022 को अमिता सुबह के समय आंगनबाडी मे अपनी डयूटी पर आई तो आंगनबाडी केन्द्र से दो लोहे के गेट चोरी हुए मिले। साथ मे स्थित उपस्वास्थय केन्द्र से भी सामान चोरी हुआ मिला। मामले की जांच मुख्य सिपाही राजबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.12.2022 को आरोपी अशोक पुत्र प्रेम निवासी गांव खिडवाली रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है।

Exit mobile version