आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति ने मंगलवार को विभिन्न कॉलेजों में एमबीबीएस विद्यार्थियों पर थोपी गयी बॉन्ड पॉलिसी का विरोध किया। उन्होंने सांकेतिक तौर पर एमबीबीएस विद्यार्थियों को समर्थन दिया और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

सीवाईएसएस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने कहा कि सरकार जल्द बांड पॉलिसी को वापस ले अन्यथा प्रदेश भर के छात्र सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे । सरकार विद्यार्थियों के सब्र का इम्तिहान ना ले व 28 दिन से धरने पर बैठे एमबीबीएस विद्यार्थियों पर थोपी गयी 40 लाख की बॉन्ड पॉलिसी वापस ले ।

दीपक धनखड़ ने कहा कि इस गतिरोध को खत्म करने के बजाय सरकार लगातार इसे बढ़ाने में लगी है। विद्यार्थियों की जायज मांग मानने के बजाय सरकार उनको धमकाने में लगी है। उन्हें हॉस्टल से निकालने और उनके खिलाफ एफआईआर की धमकी दी जा रही है। देश के किसी भी राज्य में हरियाणा जैसी सख्त बॉन्ड पॉलिसी लागू नहीं है। धनखड़ ने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में बॉन्ड और 40 लाख रुपये की फीस लागू करने से गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चे मेडिकल शिक्षा से वंचित हो जाएंगे ।

वहीं मंगलवार को नेकीराम कॉलेज , हिन्दू कॉलेज , आईसी कॉलेज , वैश्य कॉलेज , किशोरी कॉलेज , सैनी कॉलेज , जाट कॉलेज , कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सीवाईएसएस ने बॉन्ड पॉलिसी का विरोध किया । इस अवसर पर हिन्दू कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सचिन दलाल, अध्यक्ष दीपक सांगवान, आई सी कॉलेज अध्यक्ष भारती चौधरी , किशोरी कॉलेज अध्यक्ष राही शर्मा, नेकीराम कॉलेज अध्यक्ष अंजलि कादयान, आरती, मंजू, सैनी कॉलेज अध्यक्ष प्रीति खनगवाल, वैश्य कॉलेज अध्यक्ष दीपक उर्फ गोधेका, राहुल स्वामी, दीपांशु मोटा, अंकित पहलवान, शंकर, मनीष हूडा, नवीन नांदल , लवेश जांगड़ा, कार्तिक, सौरभ , नेहा, कनिका, अन्नू, अंजलि, तमन्ना, उमंग, अंजलि ,सुनीता, खुशी, वर्षा, निकिता और पूजा मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!